बांका (चांदन):देवघर- चांदन पक्की सड़क पर करुआ पाथर बेरियर के पास बांका के चिकित्सक बिजय कुमार की सड़क किनारे खड़ी निजी कार को शराब के नशे में ट्रक चालक ने पीछे से धक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नही खुद चिकित्सक द्वारा नशे की हालत में चालक को पुलिस को सौपा गया। पर चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।चिकित्सक बिजय कुमार ने बताया कि वे अपनी कार से अपनी पत्नी को लाने जसीडीह जा रहे थे। और घटनास्थल पर अपनी कार खड़ी कर उतरने की वाले थे कि पीछे से ट्रक चालक ने धक्का मार दिया। और मै बाल बाल बच गए।इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बाल बाल बचे चिकित्सक,ट्रक ने मारी कार में टक्कर
byआमोद कुमार दुबे
-
0
