बांका(चांदन) चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के गोविंदपुर ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर हत्या के मामले में फरार आरोपी सुबोध यादव के घर चांदन थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में कुर्की जप्ती की कार्यवाही की गई।जिसमें पुलिस ने घर का सारा सामान सहित दरवाजा भी उखाड़ कर थाना लायी है। इस कांड में तीन आरोपी पूर्व से जेल में है।जबकि एक आरोपी हरि यादव को जमानत मिली है। पर एक अन्य आरोपी सुबोध यादव लगातार पुलिस से फरार चल रहा था। उसी के आलोक में यह कुर्की की कार्यवाही हुई।ज्ञात हो कि अप्रैल में हुई इस हत्या की घटना में जुगल तांती को लाठी से पिट कर वही हत्या कर दिया गया था। वही बेलहरिया आदिवासी टोले में छापामारी करने गयी पुलिस ने एक घर से शराब बनाने के लिए रखा गया 40 क़िलो महुआ नष्ट कर दिया।