कटोरिया में मकान बनाने के विवाद को लेकर मारपीट थाने में दिया आवेदन

 कटोरिया में मकान बनाने के विवाद को लेकर मारपीट  थाने में दिया आवेदन 

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के मालबथान गांव में मकान बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में दिनेश यादव पिता स्वर्गीय कोलाई यादव  ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही लालदेव यादव ,बिरजू यादव, सोनिया देवी, लुखिया देवी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि अपने हिस्से की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले रकम से इंदिरा आवास का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान नामजद आरोपी ने घर निर्माण करने से रोकने लगा। जब हम पूछने गये तो मेरे साथ मारपीट करने लगा। हम को मारते देख मेरी  पत्नी मेरे बचाव में आई तो उन लोगों ने मेरी पत्नी एवं बच्चों के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसके पूर्व भी भूमि विवाद को लेकर बराबर मेरे साथ इस तरह की घटना  का अंजाम दे रहा है  कई बार  इस तरह किया घटना का आवेदन थाना में दिया था। लेकिन उन लोगों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते नामजद अभियुक्तों का  का मन बढ़ गया है।  मुझे कमजोर समझ कर  इस तरह का घटना का अंजाम दे रहा है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post