बांका (चांदन): बेलहर एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह की पहल पर चांदन पुलिस को पैसा के बल पर लड़की को बहला फुसला कर शादी कराने वाले एक गिरोह द्वारा एक लड़की को उत्तर प्रदेश ले जाने के क्रम में तीन पुरूष, दो महिला,लाखों का नकद,कुछ गहना के साथ एक बेलेरो के साथ पकड़ने में सफलता मिली है।अभी तक की जांच में इस पूरे गिरोह की सरगना कटोरिया की एक महिला नीलम देवी और चांदन के पहाड़पुर का एक युवक गिरिधारी तांती को बताया गया है। इस गिरोह से बचाई गयी एक महिला कटोरिया थाना के मचनवा गांव की निवासी सुकनी देवी है जो तीन बच्चों की विधवा मां है।उसे इस गिरोह द्वारा 70 हजार में लालू यादव से शादी के लिए ले जाया जा रहा था। वही अमिता बासने को भी उसके दोनो आंख के अंधे पुत्र तनुज बासने की शादी की बात भी 90 हजार में नीलम औऱ गिरिधारी द्वारा तय किया गया था। विधवा महिला सुगिया देवी के आवेदन पर नीलम शर्मा और चालक रविंद्र गिरी,लालू यादव एंव गिरिधारी तांती को आरोपी बनाया बनाया गया है ।जबकि गिरिधारी पुलिस पकड़ में आने से पूर्व भागने में सफल हो गया। सूचक महिला सुगिया देवी ने बताया कि सोमवार को सुबह जब वह अपने खेत मे धान काटने जा रही थी उसी समय नीलम और गिरिधारी ने उसे नोकरी दिलाने के नाम पर एक बेलेरो मे बैठने को कहा जिसपर पहले से अन्य लोग बैठे थे।जंगली रास्ते से उसे लेकर चांदन थाना के बघवा जंगल मे गिरिधारी तांती नीलम से 20 हजार लेकर गाड़ी से उतर गया तब मुझे बेचे जाने की शंका हुई।उसके बाद सुपाहा गांव के पास एक बड़े ब्रेकर पर वाहन धीरे होते ही वह उतर कर हल्ला करने लगी।जिससे सुपाहा गांव के ग्रामीणों ने वाहन को रोक कर पुलिस को सूचना देकर सभी को थाना पहुँचाया। थाने पर खुद एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने सभी से बारी बारी पूछताछ कर एक लाख तेईस हजार औऱ गहना वाहन से बरामद कर इस बड़े गिरोह से सारी सच्चाई का पता लगाया।वही मुख्य सरगना गिरिधारी तांती को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।गिरफ्तार नीलम देवी,रविंद्र कुमार,लालू यादव थाना सिहोरा जिला सम्बल यूपी को बांका जेल भेज दिया गया है जबकि शादी के लिए यूपी से आयी अमिता औऱ उसके अंधे पुत्र तनुज बासने थाना गिनोर जिला सम्बल यूपी को थाने में बांड भरवा कर छोड़ दिया गया है।
बिहार की लड़की को उत्तर प्रदेश ले जाकर बेचने वाली गिरोह का पर्दाफाश कई गिरफ्तार
byआमोद कुमार दुबे
-
0


