बेंगलुरु में चांदन के मजदूर की मौत,परिवार में कोहराम

 बांका: चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के जुगड़ी ग्राम निवासी पुरन पुझार 20 बर्ष की मौत मजदूरी करने के दौरान बंगलोर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हो गयी।वह अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था। सोमवार सुबह उसकी लाश घर पंहुचने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता चिटा पुझार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया तो मृतक पुत्र ने अपने गांव के करीब आधा दर्जन अन्य युवकों के साथ सूईया के कोवादह के ठीकेदार धनेश्वर सिंह के कहने पर 3 अक्तूबर को बेंगलुरु चला गया। उसके साथ गांव के छोटू सिंह,मुन्ना सिंह,भवानी सिंह,रणजीत सिंह,मिथुन सिंह,औऱ दिलीप पांडेय भी गया था।सभी एक ही जगह भवन निर्माण कार्य मे मजदूर का काम करता था।शनिवार काम करने के दौरान अचानक तेज बारिश होने से सभी मजदूर बगल के मकानों में सोने को मजबूर हो गए। अचानक बगल के निर्माणाधीन दीवार उसी मकान पर गिर गया जिसमें मजदूर सोये हुए थे। और उसी के दीवार से गिरने से पुरन पुझार की मौत हो गयी। जबकि एक मजदूर जख्मी हो गया। बाद में उसकी लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद कोलकाता तक विमान से औऱ वहां से एम्बुलेंस से उसके घर पहुंचा दिया गया। मृतक की हाल ही में शादी होने वाली थी।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post