टाटा सूमो से 12 पेटी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया बाजार के प्रताप ढाबा के समीप से कटोरिया पुलिस द्वारा एक टाटा सूमो से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर कारोबारी सह चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक विकाश कुमार पिता सुखदेव चौधरी ग्राम गोपालपुर थाना जीरोमाइल जिला भागलपुर बताया गया है। जानकारी के अनुसार कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि देवघर की ओर से एक कारोबारी द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अनि नीतीश कुमार ने प्रताप ढाबा के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान देवघर की ओर से आ रही एक टाटा सूमो गाड़ी से 12 पेटी शराब की बोतल बरामद की गई। जिसमें 8 कॉर्टून में 350 एमएल की 198 बोतल एवं चार कार्टून में 350 एमएल की 85 बोतल शराब पाई गई। साथ ही मौके से गाड़ी को जब्त कर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा जप्ती सूची बनाकर अवैध शराब निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। फिलहाल कटोरिया पुलिस की इस कार्रवाही से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
