बांका: बेलहर से जदयू के मनोज यादव के चुनाव जीतने पर मनोज के साथ रहने वाला खेमा औऱ जदयू के मतदाता में खुशी की लहर है।वही दूसरी ओर सांसद के समर्थक का जदयू खेमा पूरी तरह निराश हुआ है। इस चुनाव में जदयू की जीत के लिए मनोज यादव की लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ बनाना उससे उसकी समस्या सुनना औऱ उसका निदान करना और करवाना मयखय कारण माना जा रहा है। ज्ञात हो कि चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई थी और मनोज यादव बेलहर विधानसभा के लगातार गांव का दौरा करते रहे, और लोगों की समस्या सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों जिला अधिकारी से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तक अभिलंब समस्या निदान करने और करवाने में लगे रहे। और कुछ का निदान भी ससमय हुआ इससे ग्रामीणों में मनोज यादव पर विश्वास बढ़ा उन्हें अपने विधायक के रूप में सही पाया और उन्हें इस चुनाव में इसका परिणाम स्पष्ट रूप से मिला। वही दूसरी ओर अपने भाई लालधारी यादव को टिकट दिलाने में सफल नही होने पर सांसद का पूरा कुनबा मनोज यादव के विरोध में रहने पर औऱ रामदेव यादव को जीत दिलाने में सफल नही हो सके। इसकी शिकायत भी मनोज यादव ने लिखीत रूप से प्रदेश अध्यक्ष से भी किया था। सांसद के सारे प्रयास के बावजूद जनता ने जदयू के उम्मीदवार मनोज यादव को जीत का सेहरा पहना दिया। अब नए विधायक से आम लोगो को काफी उम्मीद है।
