बेतिया। के.आर +2 विद्यालय के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया।मिलन समारोह में छात्रों ने मिलकर पुरानी यादों को ताज़ा किया।शिक्षकों से मिलकर बेहद खुश नजर आए और बीते दिनों की धुन में रंग चले। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और जहां वो काम करते हैं व कामयाबी किस तरह मिली इस बारे में भी बताया। छात्रों की कामयाबी की बातें सुन हॉल में मौजूद शिक्षक भी गर्व से फूले नहीं समा रहे थे। सुबह से ही के.आर विद्यालय कैम्पस और हॉल में काफी चहल-पहल रही। करीब 100 की संख्या में पुराने छात्र एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने गुलदस्ता देकर और शाल ओढ़ाकर शिक्षकों का सम्मान किया। शिक्षकों ने भी उन्हें आशीर्वचन दिए। 1995,1997 में मैट्रिक पास किए हुए पुराने छात्र जिन्होंने इस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। आज वे पुन: वर्षों बाद कैंपस में मिले तो खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामबालक सर, झा जी सर, वृज्जमोहन शर्मा सर ,पूर्व प्राचार्य, इग़नास सर तथा वर्तमान प्राचार्य फादर किस्टोफर ,उप प्राचार्य डेनिस सर अन्य मौके पर मौजूद थे।
पूर्व छात्रों के उपस्थित दोस्तों में 1995 बैच के मदन बनिक, डा. उपेन्द्रर, डा. संतोष तथा 1997 बैच की ओर से राजीव राज, राजेश कुमार पांडे,भास्कर श्रीवास्तव, इमरान शामिल थे। शिक्षकों ने कहा कि जितना हो सका विद्यार्थियों का भला और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित जरूर किया। अपने लंबे कार्यकाल में हजारों छात्रों को देखा। इनमें कुछ कामयाब रहे तो कुछ नहीं, लेकिन एक शिष्य के तौर पर सभी ने हमेशा उनका आदर किया है।




