कटोरिया में एसपी ने किया इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण
कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने सोमवार को कटोरिया थाना स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने एसपी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा क्षेत्र में अमन चैन के माहौल बनाये रखने के लिए बेलहर पुलिस अनुमंडल के साथ मौके पर मौजूद अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अवैध शराब कारोबार को हर हाल में रोकने का निर्देश जारी किया। उन्होंने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अवैध शराब के कारोबार की सूचना थाना में देने को कहा। इसके अलावे लूटकांड, डकैती, हत्या सहित गंभीर कांडों के अनुसंधानकर्ता से केश की समीक्षा की गई। क्षेत्र में हुई लूट, हत्या सहित गंभीर कांडों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावे अवैध बालू कारोबार पर लगाम, लंबित कांडों का निष्पादन, कोर्ट से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती को जारी रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर इंस्पेक्टर मो इमानुल्लाह, कटोरिया थानाअध्यक्ष राजेश कुमार, चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, सुईया थानाध्यक्ष देवेंद्र राय, खेसर ओपीध्यक्ष अनिल कुमार साह, आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
