बांका: चांदन में चल रही बीएल मोदी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेला गया।जिसमे एक मैच सिलजोरी और दूसरा मैच चांदवारी की टीम ने जीता।पहला मैच दक्षिणी वारने और सिलजोरी फाइटर कि टीम के बीच था।जिसमे दक्षिणी वारने की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी किया और पहले खेलते सिलजोरी फाइटर ने हुए निर्धारित 15 ओभर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाया। जिसमे जबाब में खेलने उतरी दक्षिणी वारने की टीम 15 ओभर में सिर्फ 134 रन पर सिमट गई और सिलजोरी कि टीम 4 रन से जीत गयी। जिसमे रणजीत 39 गेंद पर 71 रन बनाने के कारण मेन ऑफ़ दी मैच चुना गया। जबकि दूसरा मैच चांदवारी औऱ असुठा के बीच खेला गया। जिसमें चांदवारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 15 ओभर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 210 रन बनाया।जिसके जबाब में असुठा की टीम 15 ओभर में 152 रन बना कर सभी विकेट खो दिया औऱ मैच 58 रन से हार गई। जिसमे सोनू कुमार को 19 गेंद पर 29 बनाने लिए मेन ऑफ दी मैच चुना गया। आज के मैच में प्रिंस औऱ गौरव ने निर्णायक जबकि स्कोरर रोहन औऱ अर्जित औऱ अशोक यादव ने कमेंट्री किया।
