मैं सिर्फ जनता का हूं, मेरे होते कोई घटिया काम नही होगा

 बांका:अब किसी भी योजना में लूट बर्दास्त नही होगी,जो हुआ उसकी भी जांच होगी,क्योंकि मेरा अपना कोई ठीकेदार एंव पदाधिकारी नही है बल्कि जनता मेरी है और मैं जनता के लिए हूं।उक्त बातें बेलहर के नवनिर्वाचित विधायक मनोज यादव में चंपारण नीति


से बातचीत करते हुए उस वक्त कहा जब कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने सूईया बोड़वा मार्ग से चतराहन तक बनने वाली सड़क में काफी घटिया सामग्री लगाए जाने की बात मोबाइल पर विधायक को बताया। इसी बात पर विधायक मनोज यादव द्वारा वरीय पदाधिकारियों सहित उस विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद खुद विभागीय पदाधिकारियो द्वारा योजना स्थल की जांच किया और मामले को पूरी तरह सही पाया। साथ ही ठीकेदार को विभाग द्वारा इस काम में सुधार करने का आदेश भी दिया गया।विधायक द्वारा बताया गया कि कोई भी योजना हो उस पर काम नियमानुसार होनी चाहिए। जो पहले हो चुका है वह अब नहीं होगा। उन्होंने जनता से भी आग्रह किया कि काम उनकी सुविधा के अनुसार और उनके लिए हो रहा है। इसलिए उन्हें खुद इस पर ध्यान देना होगा। अगर किसी भी तरह काम में और अनियमितता देखी जाए तो उन्हें इसकी सूचना दिया जाए। प्रत्येक जनता को हर योजना के सारी बातों को जानने का हक है। जानकारी नही देने वाले कि भी उन्हें जानकारी दिया जाय जिससे वे तत्काल इस पर कार्रवाई कर सकें। इसी प्रकार की अनेक सड़क योजनाएं ऐसी है जिसके बनने के साथ ही टूटने का क्रम भी चालू हो गया है। इसमें प्रखंड के ही नावाडीह से नाड़ी जमदाहा जाने वाली  पुल के पास बनी  सम्पर्क सड़क और सिलजोरी पंचायत के भनरा गांव जाने वाली सड़क भी हाल ही में बनी है। लेकिन उसकी दुर्दशा एक माह बाद ही शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सभी सड़कों की जांच कराते हुए उसे अविलंब चुस्त दुरुस्त कराने का काम कराया जाएगा। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post