गौरीपुर औऱ दक्षिणी कसवावसीला ने जीता मैच

 बांका: चांदन उच्च विद्यालय मैदान में चल रहा बीएल मोदी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को भी दो मैच खेला गया।जिसमे एक मैच गौरीपुर और दूसरा मैच दक्षिणी कसवावसीला की टीम ने जीता।पहला मैच गौरीपुर और कुसुमजोरी कि टीम के बीच था।जिसमे कुसुमजोरी की टीम ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 150 रन बनाया। जिसके जबाब में गौरीपुर की टीम 4 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को पूरा कर मैच को 6 बिकेट से जीत लिया। जिसमे गौरीपुर टीम के  रिंकू 17 गेंद पर 54 रन बनाने के कारण मेन ऑफ़ दी मैच चुना गया। जबकि दूसरा मैच राइजिंग स्टार चांदन  औऱ दक्षिणी कसवा वसीला के बीच खेला गया। जिसमें चांदन की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 115 रन बनाया।जिसके जबाब में दक्षिणी कसवा वसीला की टीम ने 9 बिकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर मैच दो बिकेट से जीत लिया। जिसमे राजू को 21 गेंद पर 48 रन बनाने और तीन बिकेट लेने पर  मेन ऑफ दी मैच चुना गया। आज के मैच में उत्तम,सद्दाम,और सरफ़्फ़ुद्दीन ने निर्णायक जबकि स्कोरर पंकज औऱ प्रभात जबकि जयकांत अभिनव औऱ वसीम ने कमेंट्री किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक ओमप्रकाश, बैजनाथ यादव,अशोक,राजू,सहित कई अन्य ग्रामीण एंव बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post