इंस्पेक्टर ने की क्राइम मीटिंग
कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना परिसर स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय में बुधवार को इंस्पेक्टर मो इमानुल्लाह द्वारा समीक्षात्मक बैठक की गई। मौके विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में इंस्पेक्टर ने क्षेत्र को अपराध मुक्त कर अमन-चैन बहाल कर स्वच्छ प्रशासन देने के लिए कृतसंकल्पित होने की बात कही। उन्होंने सभी अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। मौके पर थाना में दर्ज मामलों में हुए कार्रवाही में प्रगति, मामलों का उद्भेदन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि की समीक्षा की। वहीं सभी को जल्द से जल्द लंबित मामलों का निष्पादन एवं समकालीन अभियान के तहत फरार वारंटीओं को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया। इसके अलावे नक्सल गतिविधि पर कड़ी नजर रखना, बैंक एवं एटीएम में पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराना, सरकार के शराब बंदी को सफल बनाये रखने के लिए अवैध शराब कारोबारी की धर-पकड़ जारी रखने, सर्च अभियान, रात्रि गश्ती, के साथ-साथ अवैध बालू उत्खनन को हर हल में रोककर माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही। इस मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, सुईया थानाध्यक्ष देवेंद्र राय, जयपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, आनंदपुर ओ पी अध्यक्ष सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।