बंदोबस्ती जमीन पर जबरन दबंगों द्वारा जेसीबी से जोतने के विरोध में थाने में दिया आवेदन

 बंदोबस्ती जमीन पर जबरन दबंगों द्वारा जेसीबी से जोतने के विरोध में थाना में दिया आवेदन

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत विश्व कुरावा गांव में अमृत यादव के पुत्र विनोद यादव का बंदोबस्ती जमीन पर गांव के ही दबंगों द्वारा जबरन जोतने का मामला प्रकाश में आया है ।घटना के संबंध में कटोरिया थाना में विनोद यादव के द्वारा आवेदन देकर कॉन्ग्रेस यादव, बसंत यादव एवं उमेश यादव तीनों का पिता गौरी यादव के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है की बंदोबस्ती जमीन जिसका खाता नंबर 1 खसरा नंबर 25 रखवा 2 एकड़ 75 डिसमिल है। जिसे जबरजस्ती जेसीबी के द्वारा जुताई कर रहा था ।जब हम लोगों ने मना किया तो मारपीट एवं गाली गलौज करने लगा। मामला विस्फोटक होते देख सभी नामजद अभियुक्त मोटरसाइकिल से भागने के दौरान मेरे अपने जमीन पर भेड  चल रहा था । जिसे अपने मोटरसाइकिल से धक्का मार कर भेड़ को मार दिया। जिसका कीमत लगभग पांच हजार हें। सभी नाम अभियुक्तों ने कहां की  अभी तो तुम्हारा भेड़ ही मारे हैं किसी भी समय पूरे परिवार को जान मार देंगे और यह भी धमकी दिया  हें कि  तुम को जहां जाना है जाओ थाना हमारे पॉकेट में है। इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है गांव छोड़कर भागने पर विवश है। इस संबंध में थानाध्यक्ष से पूछने पर बताया कि आवेदन मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post