गुप्त सूचना के आधार पर बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने 10 लीटर देसी शराब के साथ तीन कारोबारी को किया गिरफ्तार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने बीते रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में छापा मारकर 10 लीटर देसी शराब के साथ तीन कारोबारियों को किया गिरफ्तार गया । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेलहर एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की उदयपुरा गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कटोरिया थाना के सहायक अवर निरीक्षक विपिन यादव एवं पुलिस बलों के साथ उदयपुरा गांव पहुंचे। वहां पहुंचते ही पुलिस को देखते ही कारोबारी एवं शराब पीने वाला भागने लगा ।जिसे खादेर कर पुलिस ने तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया ।गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर अरहर के खेत से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। तीनों कारोबारी को मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उदयपुरा गांव के झारी लाल टू डू पिता बावुलाल टुडू ग्राम उदयपुरा, पंकज तांती पिता जागो ताती एवं धीरेंद्र साह पिता किशोरी साह ग्राम राधानगर को बांका जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारी एवं शराब पिने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।