बांका (चांदन):जिस शादी को दहेज की मांग पूरा नही होने से लड़के के पिता ने करने से इंकार कर दिया। वही लड़के ने दहेज को ठुकरा कर उसी लड़की से शादी कर समाज मे एक मिशाल कायम किया। वही पहले तो लड़की के पिता सरलू यादव ने आनन्दपुर थाने में आवेदन देकर अपनी लड़की के पूजा कुमारी के अपहरण का आरोप सिमलतल्ला के अनन्त यादव के पुत्र संतोष यादव पर लगाया।पर कुछ ही देर बाद मामले का खुलाशा हो गया और दोनो परिवार ने मिल कर लड़का लड़की के विवाह को स्वीकार कर लिया।मामले के बारे में बताया जाता है कि कुसुमजोरी निवासी सरलू यादव ने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी सिमलतल्ला निवासी अनन्त यादव के पुत्र संतोष यादव से तय किया था। लेकिन लड़के के पिता के दहेज की मांग पूरा करने में लड़की के पिता असमर्थ जानकार संतोष से शादी का इरादा छोड़ चुका था।पर जब लड़के को अपने पिता के दहेज के कारण शादी करने से इंकार करने की जानकारी मिली तो उसने खुद लड़की से बात किया दोनो ने शादी की इच्छा व्यक्त किया। संतोष ने हिम्मत दिखाते हुए अपने कुछ साथियों के साथ पूजा कुमारी को अपने घर से ले जाकर झझवा पहाड़ स्थित शिव मंदिर में शादी रचा लिया।
पिता ने बिना दहेज शादी से किया इंकार, बेटे ने बिना दहेज कर लिया शादी
byआमोद कुमार दुबे
-
0

