चांदन उच्च विद्यालय मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

 बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय के एम एम के जी उच्च विद्यालय मैदान में बीएल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख रवीश कुमार और बीडीओ दुर्गाशंकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी बारह टीम के खिलाड़ी सभी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, सहित प्रखंड के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।उद्घाटन के दौरान बीडीओ दुर्गाशंकर,और प्रमुख रवीश कुमार द्वारा सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया। जबकि टूर्नामेंट का पहला गेंद बीडीओ दुर्गाशंकर ने फेका जबकि बेटिंग प्रमुख रवीश कुमार ने किया।


उद्घाटन मैच
टूर्नामेंट का पहला मैच चांदन सुपर स्टार बनाम कसवावसीला की टीम के बीच खेला गया।जिसमें चांदन सुपर स्टार की टीम ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओभर में 156 रन बनाया।जिसमे जबाब में खेलने उतरी कसवावसीला की टीम ने 14,5 ओभर में 159 रन बना कर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। जिसमे पंचानन कुमार ने 33 बॉल में 84 रन बनाया, जिसमे 11 चौका औऱ 4 छक्का शामिल था  जिसे मैन ऑफ़ दी मैच का खिताब मिला। मैच में निर्णायक के लिए रंजन कुमार और जयकांत राय, स्कोरर नन्दन जबकि कामेट्री के लिए अशोक, हेमंत, रंजन, और वसीम ने भाग लिया।


जबकि उपस्थित सदस्यों में जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार झा सचिव शिवनारायण झा, जिला क्रिकेट संघ से राजू सिंह, विश्वजीत कुमार, प्रमुख रवीश कुमार, बीडीओ दुर्गाशंकर, टूर्नामेंट के संयोजक ओमप्रकाश वर्णवाल, नंदकिशोर बर्णवाल, बैजनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद मिस्त्री,अशोक शर्मा,अनिल मंडल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी औऱ दर्शक उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post