बांका (चांदन):बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा बालू माफिया से साठगांठ के कारण पहले रजौन थानाध्यक्ष नीरज तिवारी और फिर रविवार को चांदन थानाध्यक्ष श्रवण कुमार को भी निलंबित कर दिया है।नये थानाध्यक्ष के रूप में रविशंकर कुमार ने किया योगदान।रविशंकर कुमार पूर्व में भी चांदन थाना के आनन्दपुर ओपी और कटोरिया थानाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके है।
क्या था आरोप-
चांदन के निलंबित थानाध्यक्ष पर कार्य मे लापरवाही, आवेदन देने के बाबजूद मामला दर्ज करने में देरी करने,अनुसंधान में जानबूझ कर देरी करना,एंव आदेश के बाबजूद शराब माफिया और बालू माफिया पर अंकुश नही लगाने का था।
नये थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने किया योगदान- चांदन के नये थानाध्यक्ष के रूप में रविवार को रविशंकर कुमार ने अपना योगदान किया।उन्होंने योगदान के बाद पत्रकारों से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध की रोकथाम करना है। एंव आम लोगो को कोई परेशानी नही हो। साथ ही साथ बालू माफिया औऱ शराब माफिया को किसी भी हाल में अपने थाना क्षेत्र में अपना कारोबार बंद कराना भी होगा। कोई भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर कभी भी मुझसे मिल सकते है। साथ ही किसी भी दलाल किस्म के लोगो को भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।