कुसुमजोरी से छात्रा का अपहरण

 बांका (चांदन):थाना क्षेत्र के आनन्दपुर ओपी के कुसुमजोरी गांव की एक 15 बर्ष की छात्रा का अपहरण करने का आवेदन थाना को दिया गया है।पीड़ित छात्रा के पिता सरलू यादव ने आनन्दपुर ओपी को दिये आवेदन में आरोप लगाया कि की शनिवार शाम को उसकी पुत्री अपने गांव के ही एक कोचिंग सेंटर से पढाई कर घर आने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर पूर्व से कुछ दूरी पर ऑटो लगाकर रखे पिंटू यादव,मनोज यादव,और संतोष कुमार ने उसे जबरन ऑटो पर बैठा कर कही ले गया।उसके साथ कुछ और भी युवक ऑटो पर थे। तीन दिन पूर्व ही आरोपियों द्वारा बेटी के अपहरण की धमकी दी गयी थी।

थानाध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा बताया गया कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। फिर भी पता लगा कर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post