बांका (चांदन): पुलिस कप्तान के आदेशानुसार थाना के सामने शनिवार को सुबह से ही थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच के साथ मास्क जांच का सघन अभियान चला। जिसमे सैप जवान के साथ पु अ नि मुखराम सिंह,धुरंधर सिंह,सहित सभी स्टाफ लगे रहे।इसमे मुख्य रूप से सबसे अधिक ध्यान मास्क का उपयोग नही लगाने वाले पर था। जिसे मास्क का उपयोग बताकर जुर्माना की राशि वसूल किया जा रहा है। साथ ही कुछ को पैसे का अभाव में उठक बैठक भी कराया गया।साथ ही साथ हेलमेट,गाड़ी के कागजात,लाइसेंस, इत्यादि की भी जांच की गई।इस दौरान करीब 4700 का जुर्माना वसूला गया। इस जांच से कई वाहन चालक को दूसरे रास्ते से जाने पर मजबूर होना पड़ा।

