बांका (चांदन): बांका जिले के चांदन अंचल कार्यालय का काम इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है।इससे आम लोगो को छोटे छोटे कामो के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसका मुख्य कारण इस प्रखंड के सत्तरह पंचायतो के लिए 17 राजस्व कर्मचारियों की जगह सिर्फ तीन कर्मचारी का ही कार्यरत है।इस कारण एक एक राजस्व कर्मचारी के जिम्मे छह छह राजस्व ग्राम का काम है। जिसमे मालगुजारी के साथ साथ अन्य तरह की प्रतिवेदन तैयार करने का काम करना होता है।वही जिला स्तर से भी बराबर दाखिल खारिज के काम मे तेजी लाने के साथ साथ राजस्व वसूली करने का भी बराबर दवाव पड़ता है।ऐसे में कर्मचारी लक्ष्य को पूरा करे तो कैसे।इतना ही नही दैनिक वाद की सुनवाई के दौरान भी लगातार अंचल से राजस्व कर्मचारी से कई तरह की जांच मांगी जाती है।इस के जमा करने में देरी के कारण वाद का निष्पादन भी बिलंब से होता है।जबकि दाखिल खारिज का मामला भी बड़े पैमाने पर लंबित है।जिसको पहली प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाना है।इस सम्बंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की कमी के कारण काफी परेशानी हो रही है।पूरे के सीओ के समय के अधिकतर वाद लंबित है तथा दाखिल खारिज का मामला भी बड़े पैमाने पर जमा है।जिसे पहली प्राथमिकता देकर जल्दी निष्पादित करने का आदेश दिया गया है।साथ ही यहां के लगभग पंचायतो में जमाबंदी फटना,उससे छेड़छाड़ की शिकायत भी बड़े पैमाने रोज आ रहा है।जिसमे सुधार करना जल्दी संभव नही है।पर राजस्व कर्मचारी के अभाव के बाबजूद सभी काम निपटाया जा रहा है।