अवैध आरामिल के साथ जंगल की लकड़ी जप्त

 बांका (चांदन): गुप्त सूचना के आधार पर चांदन वनपाल अशोक कुमार झा द्वारा कोरिया पंचायत के दोनिया गांव में अवैध आरा मिल को जप्त किया गया। साथ ही साथ उस मील में बड़ी संख्या में जंगल से काटी गई लकड़ी, और मील में तैयार किया गया लकड़ी भी जप्त किया गया है। साथ ही साथ मिल मालिक विनोद कुमार बर्णवाल को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। विनोद कुमार बर्णवाल वन कर्मियों के पहुंचने के पूर्व ही। फरार हो गया वनपाल अशोक कुमार झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की बिनोद बर्णवाल काफी वर्षों से अवैध आरा में चला रहे हैं। जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में जंगलों से लकड़ी काटकर लाया जाता है और उसकी चिराई की जाती है। साथ ही उसे  देवघर और अन्य जगहों पर भी भेजा जाता है। इसी सूचना पर अपने अन्य वन कर्मी के साथ मील पर धावा बोल दिया। और बड़ी संख्या में लकड़ी जप्त करते हुए पूरे मिल को उखाड़ कर वन परिसर कार्यालय लाया गया ।वनपाल ने बताया कि जल्दी ही आरोपी को भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 


ग्रामीणों के अनुसार विनोद बर्णवाल का मिल कई वर्ष पुराना है और बिना किसी लाइसेंस के यह धड़ल्ले से मिल चला रहा था। और वनों से लकड़ी कटाई कर उसका अवैध धंधा करता था। जबकि आसपास के लोग भी वनों से लकड़ी काटकर वहां उसे काम के लायक तैयार करवाते थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post