ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार जख्मी

 बांका:देवघर-चांदन पक्की सड़क पर गुरुवार अहले सुबह 5 बजे एक मोटरसाइकिल सवार की टक्कर एक ट्रक से हो जाने पर मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में करने के बाद देवघर रेफर कर दिया गया।बताया जाता के की प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के गोविंदपुर निवासी द्वापर कुमार यादव 21 बर्ष अपनी मोटरसाइकिल से देवघर से अपने घर  चांदन के गोविंदपुर आने के दौरान पांडेडीह के काली मंदिर के पास तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गया।जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे गिर गया और  ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।इसी बीच सुबह टहलने निकले उदय वर्मा,पांडेडीह निवासी टिंकू,राहुल सहित कई अन्य ने मिलकर उसे अस्पताल लाया। जहां से उसके परिवार वाले को सूचना देकर बुलाया गया। और बेहतर इलाज के लिए देवघर ले जाया गया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन आने पर मामला दर्ज कर कर समुचित कार्यवाई की जाएगी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post