कटोरिया पुलिस ने 34 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार


 कटोरिया पुलिस ने  34 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार ।

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर लक्ष्मण झूला के निकट गुरुवार को अहले सुबह एक ऑटो से 34 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो को जप्त किया साथ ही एक कारोबारी को कटोरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तारी अभियान के नेतृत्व कटोरिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार एंव पुलिस के जवान कर रहे थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना कटोरिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को मिली की एक ऑटो गाड़ी में झारखंड गिरिडीह से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप लेकर आ रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह को सुचना दी गई।सुचना मिलते ही एसडीपीओ ने एक टीम गठित कर । पुलिस टीम के साथ लक्ष्मण झूला पहुंचे वहां पहुंचते ही छोटे-बड़े वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ कर दिया। थोड़ी देर के बाद देवघर की ओर से एक हरा रंग की ऑटो गाड़ी आ रही थी। पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख ऑटो  चालक शह तस्कर भागने की कोशिश किया। लेकिन असफल रहे लक्ष्मण झूला के पास से ऑटो को पुलिस ने जब किया। जांच के क्रम में 576 बोतल एमसी नंबर   375ml एवं 120 बोतल बरामद किया पूछताछ के क्रम में अपना नाम प्रमोद पिता रामेश्वर सा गांव धनबाद थाना जिला धनबाद बताया की  अंग्रेजी शराब का खेप लेकर सुल्तानगंज जा रहे थे ।कटोरिया पुलिस ने उत्पाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे बाँका जेल भेज दिया । इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post