बांका:भागलपुर- हंसडीहा मार्ग पर जगदीशपुर खीरी बांध के ट्रक चालक
गुड्डू कुमार उम्र करीब 30 वर्ष की मौत खाली ट्रक से कुचल कर हो गयी। मृतक अपनी ट्रक लेकर मुख्य सड़क मार्ग कटियामा गांव के समीप खड़ी कर सड़क किनारे दुकान से कुछ लेने गया था। इसी बीच भागलपुर से तेज रफ्तार में आ रही खाली ट्रक के चपेट में आने से कुचलकर सड़क पार करने के क्रम में मौत हो गई। घटना को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रामविचार सिंह, नंदकिशोर यादव सहित पुलिस बल ने पहुंच कर मृतक ट्रक चालक के शव को चक्के से बाहर निकाल कर थाना लाया । मृतक के परिजनों को सूचित कर थाना बुलाया गया। ट्रक का खलासी मु .सोनू भागलपुर नारायणपुर निवासी बाल बाल बच गया। पुलिस ने खाली ट्रक को जब्त कर लिया है। मौके का फायदा उठाते हुए चालक फरार हो गया है।लाश को कागजी खानापूर्ति के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका अस्पताल भेज दिया गया है।
