प्रताड़ना से तंग आकर महिला पहुंची थाना

 पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पहुंची थाना

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव की सफिदा खातून पति नशरुल अंसारी ने बुधवार को अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें पीड़िता ने बताया है कि वह अपने मायके में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपना एवं अपनी चार वर्षीय बेटी सैहनाज का भरण पोषण करती है। मंगलवार संध्या नामजद पति आवेदिका के पास आया तथा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र एवं गर्म कपड़ा लेने के लिए देवघर जाने की बात कहकर, आवेदिका से उसके खाते से दस हजार रुपए निकलवा लिया। दोनों पति- पत्नी बच्चे के साथ बाइक से देवघर के लिए घर से निकले। लेकिन रास्ते में ही पति ने पत्नी को बाइक से उतारकर, उसके साथ मारपीट की। तथा जान से भी मारने की धमकी दी। साथ ही आवेदिका के जेवरात को छीनकर, उसे वहीं छोड़, बेटी को साथ ले गया। रास्ते में रोते देख एक राहगीर ने भाड़ा देकर आवेदिका को घर पहुंचाया। बताया गया कि पहले भी नामजद पति द्वारा मारपीट की गई है। जिसको लेकर थाना में बॉन्ड भी भरवाया गया था। लेकिन फिर भी पति के वयाव्हार में कुछ नहीं बदलाव आया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामलेकी  छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post