बांका के बाराहाट में आगजनी में तीन घर स्वाहा

 बांका (बाराहाट):बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव में गुरूवार की देर संध्या अचानक आग लग गई। अगलगी में तीन घर जलकर राख हो गए। हालांकि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि घटना के समय लोग छठ पूजा के खरना पूजा में शामिल होने  की तैयारी में  थे। इसी बीच सुशील यादव,केदार यादव,और श्रीकांत यादव के घर से आग की लपटें निकलने लगी,जबतक लोगो को कुछ पता चलता और ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सुशील के अलावे केदार व श्रीकांत  के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर बाराहाट औऱ बौसी, दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया व ग्रामीणों के सहयोग से भी आग बुझाया। तब तक तीनों घर राख हो चुके थे।


पीड़ितों ने बताया कि अब खाने-पहनने को भी कुछ नहीं बचा है। बीडीओ शशि भूषण साहू ने बताया की आग से कितने की क्षति हुई है, आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post