बांका (चांदन): बांका जिला के चांदन प्रखंड अंतर्गत बजरंग दल के सदस्यों ने एकजुट होकर छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ शुरू होने के पूर्व प्रखंड के छठ घाटों सहित संपूर्ण रास्ते को जिस पर होकर छठ व्रती छठ घाटों तक जाते हैं । उसकी सफाई की व्यवस्था अपने हाथों में लेकर प्रखंड के मुख्य कलुआ घाट पर सारी व्यवस्था वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य पंडाल, तोरण द्वार, और मूर्ति के साथ-साथ गहरे पानी से बचाव के लिए बांस बल्ला लगाकर सुरक्षा सहित रोशनी की व्यवस्था उसी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। जबकि चांदन मुख्यालय के गांधी चौक से लेकर कस्तूरबा गली होते हुए कलुआ घाट तक पूरे रास्ते को चकाचक बनाने का काम बजरंग दल के सदस्यों ने अपने हाथ में लिया और झाड़ू से पूरे रास्ते की सफाई करते हुए उस पर पानी छिड़काव करने की व्यवस्था किया ।यह व्यवस्था उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के पूर्व भी जारी रहेगा।
चांदन के बजरंग दल में किया छठव्रती के सम्पूर्ण रास्ते की सफाई
byआमोद कुमार दुबे
-
0

