बांका (चांदन): नहाए खाय और खरना बाद डूबते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ महापर्व छठ का तीसरा दिन संपन्न हो गया। शनिवार को उगते हुए सूरज को अर्घ लेने के बाद इस पर्व का समापन होगा। शाम होने से पूर्व ही घाटों पर बड़ी संख्या में भक्त और व्रती उपस्थित हुए स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सारी व्यवस्था की गई थी। चांदन प्रखंड मुख्यालय के कलुआ घाट,बेहगा घाट, नावाडीह घाट, गौरीपुर पोखर, सिलजोरी, शांतिपुर घाट सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में संध्या अर्घ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। स्थानीय थाना की टीम और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण करते रहे। और लोगों को सावधानीपूर्वक अर्घ देने का अनुरोध किया गया । वही स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी लगातार मास्क पहनकर अर्घ देने और शारीरिक दूरी का पालन करने की उदघोषणा की जा रही थी।
चांदन कलुआ घाट पर जिला से डीआरडीए डायरेक्टर निधि कुमारी के साथ बीडीओ दुर्गाशंकर, थानाध्यक्ष श्रवण कुमार और डीपीआरओ हरिमोहन सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

