बांका (चांदन): शनिवार को उगते सूरज को अर्घ लेने के बाद चार दिवसीय इस महापर्व छठ का समापन हो गया। अहले सुबह से पूर्व ही घाटों पर बड़ी संख्या में भक्त और व्रती उपस्थित हुए स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सारी व्यवस्था की गई थी। चांदन प्रखंड मुख्यालय के कलुआ घाट,बेहगा घाट, नावाडीह घाट, गौरीपुर पोखर, सिलजोरी, शांतिपुर घाट,कोरिया घाट सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।कलुआ घाट पर व्रती के लिए दूध,पानी की व्यवस्था के साथ फ्री चाय और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।नदी में अत्यधिक गहरा पानी होने के कारण गोताखोर की व्यवस्था की गई थी।

