कबड्डी का आयोजन

 बांका (चांदन): छठ के अवसर प्रखंड के कलुआ घाट में छठ के अर्घ के साथ ही दंगल कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग से लेकर बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को देखने चारों ओर से भीड़ जमा हुई। जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। बताया जाता है कि पूर्वजों से चली आ रही इस घाट पर कबड्डी की व्यवस्था को आज तक बरकरार रखा गया है। जिसमें विजेता लोगों को पारितोषिक भी दिया जाता है। इसका आयोजन की शुरुआत दीपक राउत, सत्य प्रकाश पांडे, और रामाकांत झा के नेतृत्व में शुरू किया गया। धीरे-धीरे खिलाड़ियों और दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। और कई घंटे तक यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहा।जिसका लोगो ने भरपूर आनन्द उठाया।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post