चांदन एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

 बांका चांदन:छठ के अवसर पर उच्च विद्यालय के मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमें चांदन रेड और चांदन ब्लू टीम के बीच 12-12 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर प्रिंस प्रकाश की टीम चांदन रेड ने कुल 12 ओवर में 115 रन बनाया। जबकि उसका पीछा करने दिलीप शर्मा की चांदन ब्लू टीम 11.3 ओभर खेल कर  119 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया।इस मैच में निक्की को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिसके द्वारा 15 बॉल पर 40 रन बनाया गया ।मैच में एंपायर के रूप में सरफुद्दीन और प्रभात कुमार जबकि स्कोरर के रूप में नंदन कुमार शामिल थे। इस अवसर पर विजेता टीम को राजेंद्र प्रसाद, चंद्र मोहन पांडे, बैजनाथ यादव, द्वारा  पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post