कटोरिया में शांतिपूर्ण ढंग से छठ पूजा संपन्न
कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर शनिवार को उगते सुर्य को श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अर्घ्य देकर संपन्न किया गया। छठ घाटों पर प्रशासन के लोग विधि व्यवस्था का कमान संभाले हुए थे ।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरव, कटोरिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, मेडिकल टीम के चिकित्सक डॉ रविंद्र कुमार के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल छठ घाटों पर तैनात थे। छठ बरातियों के लिए छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कटोरिया बाजार से दरभाषण नदी तक आकर्षक ढंग से समाजसेवियों द्वारा सजाया गया था ।रोशनी की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कटोरिया देवघर मुख्य सड़क मार्ग लीलाथान से छठ घाट जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए कारपेट बिछाया गया था ।जिसमें श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं हो। समाजसेवी सौरभ प्रसाद सिंह डेयरी मालिक के द्वारा 50 लीटर श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क दूध वितरण किया गया। जबकि बरनवाल सेवा समिति एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दूध, कुल्हड़ ,अगरबत्ती, सलाय,गोयठा तथा पानी निशुल्क चाय की व्यवस्था की गई थी। कटोरिया बाजार के आसपास क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था जिसमे दरभाषण नदी ,बड़का बांध ,जमुआ मोड़ छठ घाट, राजवाड़ा, सीताने जोर, सुईया, बड़ुवा नदी, बाघमारी छठ घाट ,गोड्डा घोडमरवा बांध बंदरी आदि सहित दर्जनों छठ घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर सरकारी कर्मियों के अलावे पूर्व विधायक राज किशोर प्रसाद उर्फ पप्पूयादव, जदयू नेता ओमकार यादव ,कटोरिया पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, संतोष केसरी, पंकज गुप्ता ,मंटू गुप्ता, राजा गुप्ता , अनिल बर्नवाल ,दिनेश बरनवाल शेरू वर्णमाला ,विकास भारती ,कुंदन सिंह आदि उपस्थित थे।
