कटोरिया में बीती रात्रि दुकान एवं घर का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट कटोरिया बाजार के देवघर रोड के एक टायर दुकान एवं लकरा मोहल्ले स्थित मकान में बीते रात चोरों ने एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली। जिसमें चोरों ने शमशाद अंसारी एवं अमीन खान के दुकान के पीछे के ग्रील में लगे ताला तोड़कर तीस पीस टायर,दस मोबील का भरा बाल्टी और नगद चार हजार चोरी की। जबकि लकरा में आगे के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर दुकान मालिक मोहम्मद अमीन ने कटोरिया थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध आवेदन देकर समान बरामदगी की गुहार लगायी है। वहीं लकरा मोहल्ले के चम्पा देवी एवं मकान में किराए पर रह रहे कन्या मध्य विद्यालय कटोरिया के शिक्षिका संगीता देवी के कमरे का ताला तोड़कर सोने के कान की बाली सहित कीमती साड़ी सिलाई मशीन आदि की चोरी कर ली। मकान मालकिन की तरफ से अंतिम समाचार संकलन तक थाने आवेदन दिया था। मकान मालकिन किसी रिश्तेदार के यहाँ गयी थी जबकि भाड़ेदार शिक्षिका छठ को लेकर अमरपुर अपने घर चपरी गांव गयी थी।स्थानीय लोगों द्वारा घर का ताला टूटे होने की सूचना पर शिक्षिका का पुत्र अमित कुमार मौके पर पहुंचकर चोरी हुए समानों का आकलन किया। थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।