कटोरिया के कामदेवसर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया प्रखंड के देवासी पंचायत के अंतर्गत हथगढ़ कामदेवसर मैदान पर अनुप स्पोर्टिंग क्लब हथगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया।समापन के मौके हुए फाईनल मैच में एचएचसी क्लब विजेता बना ।जिसे मुख्य अतिथि इनारावरण के समाजसेवी संजय मंडल ने टीम को दस हजार रूपये नगद राशि देकर सम्मानित किया।वहीं अपनी जाति केबीसी स्टार क्लब को सात हजार नगद पुरस्कार के रूप में दी गयी।साथ ही टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर आने वाले जमुनियाँ (जयपुर)की टीम को पांच हजार नगद पुरस्कार के रूप में दिया गया।खेले गये रोमांचक मैच में एचएचसी क्लब ने केबीसी स्टार को एक गोल से मात देकर विजेता का खिताब जीता। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में शशिकांत किस्कू मौजूद थे।इस मौके पर विजेता टीम के कप्तान मिनेश मुर्मू,उपविजेता टीम के कप्तान विरेन्द्र हाँसदा,तीसरा स्थान पाने वाले टीम के कप्तान सुशील कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य अशोक,शिवलाल,सुरजीत आदि मौजूद थे
