जमदाहा ठाकुरबाड़ी में राधा कृष्ण को लगा छप्पन भोग

 जमदाहा ठाकुरबाड़ी में राधा-कृष्ण को लगा छप्पन भोग


कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया प्रखंड स्थित जमदाहा बाजार के समीप स्थित श्री श्री 108 पतित पावन राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में अनुकूट महोत्सव मनाया गया। मौके पर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता व मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार ने भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। अन्नकूट महोत्सव में भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने के बाद महाआरती की गई। महोत्सव को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था और विशेष तैयारी की गई थी। इस अवसर पर भगवान का विधि-विधान से पूजन के बाद महाश्रृंगार किया गया। छप्पन भोग लगाए गए। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन, फल, मेवे, अचार, तुलसी आदि शामिल थे। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। दोपहर करीब एक बजे भगवान को भोग लगाया गया। भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। मौके पर हुए भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव में समाज के कई गणमान्य व भक्तजन मौजूद रहे। राधाकृष्ण मंदिर में पुजारी नीताय बाबा ने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की। महाश्रृंगार किया, फिर भोग लगाए। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ।  थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ सागर प्रसाद, ओम प्रकाश साह, पूर्व मुखिया नरेश जायसवाल, समाजसेवी  अभिषेक कुमार उर्फ अमित यादव, अरविंद दास, किशोर मिश्रा, उमेश साह, अमरजीत कुमार, तीरो, शंकर, मंटू कुमार, किरण कुमारी, मनोज राय सहित कई भक्त मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post