पिकप से 831 बोतल शराब बरामद

पिकप से 831 बोतल शराब बरामद

 बांका: मछली ले जाने वाले पिकप वाहन से उत्पाद विभाग की टीम ने 831 बोतल शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार उत्पाद अवर निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में देर रात से किये जा रहे वाहन जांच के क्रम में गुरुवार सुबह 5.15 बजे एक पिक अप वाहन को जब जांच के लिए रोकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा पुलिस को चकमा देकर वाहन लेकर भाग निकला।उत्पाद विभाग के पुलिस द्वारा पीछा करते हुए इनारावरण जंगल मे पिकप को छोड़कर वाहन पर सवार सभी पूरब के घने जंगल की तरफ भागने में सफल हो गया। द्वारा रोके नही जाने पर टीम द्वारा पीछा किया गया। वाहन की जांच करने पर उपर रखे मछली लाने के लिए बनी थेर्मोकोल के बॉक्स से 750 एम एल ओल्ड मोन्क रम की 831 बोतल करीब 70 कार्टन  झारखंड निर्मित बरामद की गई। फरार चालक एवं वाहन स्वामी अब्दुल फराह  तोपचंची रोड धनबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जप्त महिंद्रा पिकप जे एच 17 जे 5829 नम्बर का था। जिसे बांका उत्पाद कार्यालय ले जाया गया।




Post a Comment

0 Comments