अतिक्रमण मुक्त होगा सरकारी जमीन और भवन

 बांका:बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर सरकारी भवन,एंव सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिले की सीमा पर बसा चांदन प्रखंड में भी कई सरकारी भवन और सरकारी जमीन अतिक्रमणकारियो की चपेट में है। जिसमे बांका सांसद से लेकर थाने के चौकीदार तक अतिक्रमण करने वालो में शामिल है। जिसे खाली कराने के लिए अंचलाधिकारी को काफी मशक्कत के सामना करना पड़ेगा। मुख्यालय के बगल बिरनिया पंचायत के गोपडीह गांव में बने सामुदायिक भवन पर निर्माण के बाद से ही बांका के सांसद के रिश्तेदार का कब्जा है।वही चांदन के पुराने थाने पर एक दंबग चौकीदार का कब्जा होने के साथ पुराने अस्पताल पर भी एक युवक का कब्जा है।जहां बराबर असामाजिक तत्व का जमाबड़ा होता है।जो हाट के बगल में स्थित है।इतना ही नही कई पंचायत भवन पर पंचायत प्रतिनिधि तो कुछ पर पूर्व पंचायत प्रतिनिधि,चांदन उच्च विद्यालय के समीप अधूरे पंचायत भवन पर एक चाय दुकानदार जबकि वहां खाली पड़ी जमीन पर मीट मछली बिक्रेता का कब्जा है। वही प्रखंड कार्यालय परिसर में भी कुछ सरकारी आवास पर भी बाहरी लोगों का कब्जा है। इसके अलावे पक्की सड़क के किनारे खाली जमीन पर दुकान यात्रीशेड, उपस्वास्थ्य केंद्र पर भी कई ग्रामीणो का कब्जा है।जिसे हटाना सीओ के लिए आसान नही होगा।

इस सम्बंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि चाहे कोई भी हो सरकारी निर्देश के आलोक में जल्दी ही सभी सरकारी भवन,और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना होगा।इसकी सूची तैयार की जा रही है फिर उन्हें एक नोटिश देकर खुद अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा।नही हटाने पर सरकार उसे खाली कराकर खाली कराने में जो लागत लगेगी वह उसी से वसूल कर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post