सर्वे का काम बन्द कराने की मांग

 बांका:चांदन 


प्रखंड के कोरिया पंचायत अंतर्गत गोड़ियारी धर्मशाला में गुरुवार को प्रखंड में शुरू होने वाले सर्वे  कार्य के तत्काल रोकने के लिए एक विशाल बैठक का आयोजन पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कोरिया पंचायत के किसान के अलावे अगलबगल के कई पंचायत के किसान  भी उपस्थित हुए ।जिसमें मुख्य रुप से सर्वे शुरू होने की चर्चा हुई और किसानों ने इस पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि पहले 50 साल तक जो सर्वे हुआ वह आज तक पूरा नहीं हो सका, और अब फिर से सर्वे शुरू होने का मतलब किसानों का दोहन होगा। सर्वे में होने वाले कामों में किसानों का आर्थिक दोहन सबसे अहम बात होती है। पदाधिकारी से लेकर दलाल तक मोटी रकम वसूल कर सर्वे का काम करते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि पूर्व में जहां तक सर्वे का काम पूरा हुआ है उसके बाद आगे का काम किया जाए। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। खासकर  इस कोरोना  काल में किसान भुखमरी की कगार पर है।ऐसे में सर्वे शुरू होने पर किसान को  अपनी जमीन और परिवार के गहने बेचकर भी सर्वे का काम पूरा नहीं करवा सकेंगे ।इस बैठक में पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव,पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक,पूर्व प्रमुख बेचू यादव,गोविंद यादव,गोपाल यादव,राधेश्याम, के अलावा बड़ी संख्या में कोरिया पंचायत के अतिरिक्त दूर-दूर के ग्रामीण भी उपस्थित हुए और सर्वे का काम तत्काल बंद कराने के लिए पहल करने की बात कही।इसके लिए माननीय उच्च न्यायालय में भी जाने की तैयारी करने की बात पर सहमति बनी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post