बेतिया (पश्चिम चंपारण) ।नागेंद्र नामक व्यक्ति जिला परिवहन कार्यालय का कर्मचारी है अथवा मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का दलाल। यह परिवहन कार्यालय बेतिया में अपने कार्यों के निष्पादन को लेकर आने जाने वाले लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन चर्चा है कि नागेंद्र मोटरयान निरीक्षक श्री सिंह के कार्यालय कक्ष में उनकी अनुपस्थिति में दलालों के गिरोह को बैठा कर रखता है। इतना ही नहीं आईटीआई फिल्ड में डीएल टेस्टिंग के दौरान जानेवाले हर आवेदकों का हस्ताक्षर एसभीआई के द्वारा दिए गए रजिस्टर में लिया जाता है। इतना ही नहीं वह सुबह से लेकर देर रात्रि तक हरी वाटिका स्थित उनके निजी आवास में अभिलेखों का संधारण करते हुए देखा जाता है। क्या जिला परिवहन पदाधिकारी यह बताएंगे उक्त व्यक्ति की बहाली जिला परिवहन कार्यालय में कब और किसके द्वारा की गई है अथवा एमभीआई आई द्वारा अवैध वसूली के लिए अपने अस्तर से रखा गया है। वही इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी से संपर्क नहीं हो पाने की वजह से उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट