अन्तर्राराज्यीय सरगना सूरज शर्मा गिरफ्तार

अन्तर्राराज्यीय सरगना सूरज शर्मा गिरफ्तार

 बांका (चांदन): काफी कम उम्र में अपराध की दुनिया में सरगना बनने की तमन्ना रखने वाला सूरज शर्मा 22 बर्ष एक बार फिर चांदन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पूर्व वह अपने अन्य कई साथियों जिसमे निजामुल उर्फ टाइगर  के साथ रजौन में हत्या और डकैती की घटना में गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही साथ जिले के अन्य कई थानों और देवघर के कई कांड में भी उनकी संलिप्तता है। देवघर पुलिस भी सूरज और उसके कई साथियों को लूट कांड में उसे खोजने लगातार चांदन पहुंच रही थी। लेकिन वह पुलिस की नजरों से बचते हुए भाग रहा था। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के यहां योगदान के साथ ही उसके बारे में पता लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया था।उन्ही के  अथक प्रयास से गुरुवार को सूरज शर्मा को दबोचा गया। सूरज शर्मा धीरे-धीरे अपने गिरोह में चांदन के कई युवकों को शामिल कर झारखंड और बिहार के कई थानों में बड़ी बड़ी घटना को भी अंजाम दे चुका है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद उसकी सारी कुंडली खंगालने में लगी हुई। है साथ ही साथ उसके अन्य सहयोगियों का भी पता लगा रही है। जिससे जल्दी ही सभी सलाखों के पीछे पहुंचे सके और लोग अन्य अपराधी को सबक मिल सके।


बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह एंव थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के अनुसार चांदन, रजौन,देवघर,सहित कई अन्य थानों में हत्या लूट डकैती छिनतई की दर्जन भर घटना में शामिल सूरज शर्मा हाल ही में बांका जेल से बाहर निकला है।


Post a Comment

0 Comments