चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम

 बांका (रजौन):  पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जयंती समारोह बुधवार को ताला बंद  सामुदायिक भवन  के सामने महागठबंधन ने किसान दिवस के रूप में मनाया। जयंती के मौके पर मुख्य रूप से राजद विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, बेलहर  पूर्व विधायक रामदेव यादव , कटोरिया पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम,राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर सहित महागठबंधन के कई नेता आदि उपस्थित थे। जयंती समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर द्वारा किया। इस मौके पर राजद विधायक सहित सभी पूर्व विधायकों ने प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ राजद नेताओ ने किसान बिल को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से भी किया। जिला प्रशासन के आदेश पर सामुदायिक भवन को स्थानीय प्रशासन द्वारा सील किए जाने का विरोध जताते हुए जनहित में  इसे खोलने की भी मांग की गई। समारोह के अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव उमाशंकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,पूर्व अध्यक्ष भैरव सिंह कुशवाहा, सुभाष चंद्र यादव,महेश्वरी मलय यादव,  सहित काफी संख्या में रजौन-धौरैया के  कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


इस मौके पर रालोसपा के 14 कार्यकर्ताओं ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया है।


Post a Comment

0 Comments