रची जा रही साजिश,मुखिया ने किया शिकायत

रची जा रही साजिश,मुखिया ने किया शिकायत

 बांका: चांदन प्रखंड के उत्तरी कसवावसीला के मुखिया  मौलाना अब्बास के खिलाफ योजना में घोटाला का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने वालो की पोल खुद मुखिया ने खोल दिया है।मौलाना अब्बास ने इस सम्बंध में बीडीओ को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि यह सारी साजिस विधानसभा चुनाव में जदयू के पक्ष में चुनाव प्रचार के कारण उनपर लगाया जा रहा है। विपक्षी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता जिसमे एक रजौन में कार्यरत एक आवास सहायक ब्रह्मदेव यादव मुख्य भूमिका में है।जो खुद प्रदर्शन में भी शामिल था। जो हमारे पंचायत का निवासी होकर बिना चढ़ावा कोई काम नही करता था।उसकी पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है। इस प्रदर्शन का खुलासा तब हुआ जब समाचार पत्र में इस खबर में प्रदर्शन में शामिल लोगों के नाम की जगह अधिकतर ऐसे लोगो का नाम शामिल है जो गांव से बाहर रह कर काम करते है। उसका फर्जी हस्ताक्षर कर आवेदन तैयार किया गया था। ऐसे लोग खुद पदाधिकारियो के समक्ष जाकर सच्चाई बताने को तैयार है। मौलाना अब्बास ने बताया कि उन्होंने कभी भी विकास के नाम पर कोई भेदभाव नही किया।और सभी जाति धर्म के लोगो के वार्डो में भरपूर विकास किया है। पर कुछ लोगो की दलाली बन्द हो जाने के कारण चुनाव में पराजित उम्मीदवार के समर्थन में गलत आरोप लगा रहे है। इसमे मुख्य रूप से गरीबो से आवास के नाम पर पैसा लेने वाले ब्रह्मदेव यादव,शंकर यादव,और रोहन यादव शामिल है।जिसके द्वारा हर विकास कार्य मे बाधा डाला जाता था।औऱ रंगदारी मांगी जाती थी। इस सम्बंध में बीडीओ दुर्गाशंकर ने बताया कि मुखिया के द्वारा आवेदन दिया गया है।जिसकी जांच कराई जा रही है।



Post a Comment

0 Comments