कोविड-19 का वैक्सीन का पहला टीका लगा एंबुलेंस चालक मुन्ना मंडल को

 बांका(रजौन): बांका: कोविड-19 का टीकाकरण सोमवार से लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दो मंजिलें परिसर पर सुसज्जित कराए गए टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता फीता काट कर एवं फुल का वर्षा करवाते हुए की है। शुभारंभ के क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार,डॉ प्रेम शंकर सिंह,डॉ.मु.कलीम शाह अहमद, बीएचएम राजेश रंजन,यूनिसेफ विक्रम कुमार,सीडीपीओ सुनीता कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे।पहला कोरोना कोविड- शिल्ड का टीका एंबुलेंस चालक मुन्ना मंडल एवं दूसरा टीका ए ग्रेड नर्स सरोज कुमारी को लगाया गया है।टीका लगने के पहले आधार कार्ड पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज के आधार पर पोर्टल पर मिलान करने के उपरांत टीका लगाने की कार्रवाई की जा रही थी।इसके लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर्षक तरीके से दुल्हन के तरह सजधज कर तैयार करवाया गया था।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कोविड-19 का वैक्सीन रविवार की देर रात  20 वाइल रिसीव किया गया था। एक वाइल से 10 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा गया। प्रथम दिन एंबुलेंस चालक मुन्ना मंडल को 12.28 बजे लगा। इसके बाद एएनएम सरोज कुमारी,भवानी कुमारी,गुलशन कुमार,बबीता रंजन,साधना देवी,विनीता देवी,छगुरी मेहतर,सुनीता देवी को टीका लगाया गया है।समाचार प्रेषण तक 50 स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा सका था।टीका ए ग्रेड नर्स नीलम कुमारी लगा रही थी एवं डाटा ऑपरेट का काम जितेश कुमार झा कर रहे थे।टीका लगाने के उपरांत आधे घंटे तक टीका लगाने वाले कर्मियों को अवलोकन कक्ष में रखने के उपरांत जाने की अनुमति दी जा रही थी।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post