गणतंत्र दिवस पर प्रखंड क्षेत्रों में शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर प्रखंड क्षेत्रों में शान से लहराया तिरंगा



बाँका (रजौन):देश के 72वें गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया।कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए बिना भीड़-भाड़ के शांति पूर्वक के बीच बाजार से लेकर गांवों में आन बान शान से तिरंगा लहराया गया। गणतंत्र दिवस के सुबह  रजौन प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने बोडियो गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,सीओ निलेश कुमार चौरसिया की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।रजौन पुलिस अंचल कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,रजौन थाना परिसर में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान व सहायक थाना नवादा परिसर में मु.नसीम खां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार,प्रखंड पशु पालन कार्यालय डॉ राकेश कुमार भारती,बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ सुनीता कुमारी मनरेगा पीओ अमित कुमार बीआरसी बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,ई किसान भवन परिसर में बीएओ मु,सेराज, कोतवाली पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य प्रो.सुनील चंद्र साह,लायंस क्लब प्रमोद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इस प्रकार रजौन प्रेस क्लब पत्रकार कुमुद रंजन राव,रजौन इलाहाबाद बैंक परिसर वरीय प्रबंधक राकेश कुमार यादव एसबीआई बैंक पुनसिया वरीय प्रबंधक गोकुल कुमार,नवादा इलाहाबाद बैंक प्रमोद कुमार, उपेंद्र रजक,धौनी रेलवे स्टेशन मैनेजर नवीन कुमार,जदयू कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,कांग्रेस कार्यालय  प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,भाजपा अध्यक्ष प्रभाष केसरी,डीएन सिंह कॉलेज भूसिया प्राचार्य प्रो.जीवन प्रसाद सिंह,आरएसजे इंटर कॉलेज धौनी प्राचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार चौधरी, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी एचएम कुमार दिनकर,नवादा इंटर स्तरीय हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, सिंहनान हाई स्कूल परिसर में एचएम कृत्यानंद पोद्दार,आदर्श मध्य विद्यालय धौनी एचएम शिक्षा डीडीओ प्रदीप कुमार, मध्य विद्यालय नवादा एचएम गोपाल मंडल, बामदेव मुनीलाल दास, परघड़ी -लकड़ा पंचायत मुख्यालय मुखिया चंदा रानी,मझगांय-डरपा मुखिया मृत्युंजय कुमार, सिंहनान पंचायत मुख्यालय मुखिया राघवेंद्र सिंह,सकहारा मुखिया अमृता कुमारी,धायहरना -महागामा मुखिया छोटेलाल सिंह,रजौन पैक्स गोदाम परिसर पैक्स अध्यक्ष विभाष साह,रजौन पंचायत मुख्यालय मुखिया गंगा देवी,प्रखंड साक्षरता कार्यालय अजय कुमार, राष्ट्र ध्वज फराया।लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा परिसर कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश एवं पटेल युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान माल्यापर्ण करने के बाद झंडोत्तोलन संदीप कुमार चौधरी एवं अजीत कुमार राव ने किया है।इसके अलावा प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस मौके पर देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। ग्रामीण इलाकों में वंदे मातरम एवं वीर सपूतों के नाम की गूंज रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर विभागीय आदेश पर पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली के 26 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर सुनील चंद्र साह द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है।बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, सीओ निलेश कुमार चौरसिया ने भी कई अनुसूचित जाति चिन्हित टोलो में जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का जायजा लेते हुए शामिल हुए हैं।

रिपोर्ट : कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments