कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त

बांका (रजौन):सुबह -शाम में हवा कोहरा के साथ हो रही कड़ाके की ठंड से प्रखंड वासियों का कई दिनों से जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है।लोग ठंड से जान बचाने के लिये रजाई में दुबकने पर मजबूर हो गये हैं।ठंडी हवाओं से लोगों ने ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।प्रखंड वासी कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव का सहारा ले रहे हैं।ठंड से बचने के लिए चाय की दुकानों पर लोग समूह में चाय की चुस्की का लुफ्त लेते रहे।इसके चलते चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।प्रखंड वासियों ने अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया से चौक चौराहे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post