मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर महागठबंधन की बैठक में लिया गया निर्णय



बांका (रजौन): किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर राजद महागठबंधन 30 जनवरी को मानव श्रृंखला निकालने जा रही है।इसकी सफलता को लेकर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में गुरुवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में राजद विधायक भूदेव चौधरी ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार की दोगली नीति के चलते किसान खेती छोड़कर रोड पर आ रहा है।30 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।बैठक को सीपीआई वरीय नेता पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने कहा सोची समझी राजनीति के साथ केंद्र सरकार किसानों के मूल अधिकारों को दमन करने की कोशिश में लगे हुए हैं।केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बिल किसान विरोधी है।आयोजित मानव श्रृंखला में मैं बढ़-चढ़कर प्रखंड वासियों को शामिल होने के लिए कहा है।बैठक को सीपीआई नेता मुनीलाल पासवान, राजद नेता प्रो.उमाशंकर सिंह,
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विभाष चंद्र चौधरी,सीपीआई अंचल मंत्री परमानंद दास,पूर्व मुखिया जवाहर यादव,सुभाष चंद्र यादव, परशुराम हरिजन,निलेश कुमार यादव,अरविंद कुमार यादव,भैरव सिंह कुशवाहा,विष्णु देव ठाकुर सहित काफी संख्या में राजद, कांग्रेस एवं सीपीआई महागठबंधन कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post