बेतिया :जिला में इंसाफ मंच का हुआ गठन


*21 सदस्य जिला कमेटी का हुआ गठन

*अफाक हैदर  सम्मानित अध्यक्ष, अख्तर इमाम जिला अध्यक्ष चुने गए गए*

*30 तारीख के मानव श्रृंखला बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा हिस्सा लेगा इंसाफ मंच

बेतिया,27 जनवरी 2021 । इंसाफ मंच का  जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बेतिया में संपन्न हुआ। 5 सदस्य अध्यक्ष मंडल  को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहाँ कि हमे देश में कृषि कानून के खिलाफ चल रहे। किसानों का आंदोलन के साथ हम मिलकर उनके लडा़ई को और मजबूत करना है । आगे कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं के  खिलाफ हो  अत्याचार के खिलाफ इंसाफ मंच के बैनर से आंदोलन को तेज करना है

 इंसाफ मंच के राज्य उपाध्याय  आफताब आलम ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महिलाओं पर दमन-शोषण, उत्पीड़न जोड़ों से बढ़ा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमरा चुकी है। इन तमाम लोकतांत्रिक कारनामे के खिलाफ संघर्ष तेज करने के लिए ही  इंसाफ मंच बना है। 

भाकपा-माले सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अपने ही देश के भीतर के काला अंग्रेजों के द्वारा भारत के 95% आवादी पर कहर ढाया जा रहा है। श्रम  एवं कृषि कानून को कोरोना काल में ही बिना बहस मुहावसा कराये बदल दिया गया। किसान लगभग दो माह से दिल्ली वाॅर्डर पर इस शीत लहर में दिन-रात कृषि कानून के खिलाफ आन्दोलन कर रहे हैं। लेकिन ये कम्पनी हितैसी केन्द्र की मोदी सरकार अपने ही जिद पर अड़ी हुई है। हमें एकतावृद्ध होकर इस तानाशाही मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने संकल्प लेना होगा, 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर तीन काले कानून के खिलाफ बन रहे मानव श्रृंखला में इंसाफ मंच पूरे दलबल के साथ सड़कों पर उतर कर तीनों काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ेगा, सम्मेलन की अध्यक्षता अफाक आलम अवतार इमाम अब्दुल करीम साहब रायपुर आजम साहब ने संचालन किया। 

अंत में 21 सदस्य इंसाफ मंच के जिला कमेटी की घोषणा हुई जिसमें अफाक हैदर साहब को सम्मानित अध्यक्ष अख्तर इमाम पश्चिमी चंपारण जिला अध्यक्ष जिला सचिव अफाक आलम उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल करीम साहब नूर हसन कलाम अंसारी सचिव मोहम्मद सद्दाम हुसैन फरहान रजा जुलकरनैन रविंद्र कुमार रवि मोहम्मद जफर उपाध्यक्ष राहुल साहब मोहम्मद जमील कार्यकारिणी सदस्य कलाम अंसारी अनीस अंसारी नवाजिश करीम रुस्तम अली अखिल शेख कयामुद्दीन कलामुद्दीन अंसारी अहमद अली साहब भाग लोगों को लेकर के कमेटी का गठन हुआ ।

इस औसर पर  मोहम्मद छकुला अलाउद्दीन अंसारी सुरेंद्र कुमार चौधरी भाकपा माले का सुनील कुमार राव, मनिन मियां आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया । (प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार) 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post