उत्पाद विभाग की टीम ने ख़िरजान गांव से छापेमारी कर 126 बोतल शराब की बरामद

बांका(रजौन) ; होली को लेकर विशेष छापेमारी के क्रम में रविवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने रजौन थाना अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के खिरजान गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 126 बोतल तीन सौ एमएल का देसी शराब बरामद कर जयकांत कुमार और गौतम कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग के निरीक्षक मध निषेध प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना पर ख़िरजान गांव में छापेमारी की गई तो करीब एक किलोमीटर दूर स्थित खेत से एक बोरे से 126 बोतल लैला देसी शराब बरामद की गई। जिसमें उक्त गांव के ही जयकंत कुमार और गौतम कुमार मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।बताया जा रहा है उक्त गांव के ही अंबिका यादव के खेत से बोरे में रखा शराब बरामद किया गया है।गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों को उत्पाद विभाग की टीम ने अपने साथ जिला हेड क्वार्टर सीधे लेते चले गए है।इस छापेमारी से शराब माफियाओं कारोबारियों एवं तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post