बांका (रजौन) : विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 30 मार्च को रजौन व धौरैया विद्युत स्टेशन में विद्युत विपत्र कलेक्शन शिविर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।रजौन विद्युत अवर अनुमंडल सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार 30 मार्च को रजौन एवं धौरैया विद्युत स्टेशन कार्यालय परिसर में विद्युत विपत्र कलेक्शन शिविर का आयोजन किया गया है।विद्युत उपभोक्ताओं को शिविर का लाभ लेते हुए शिविर में पहुंचकर बिजली बिल जमा करने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव